मुख्य सामग्री पर जाएँ

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रेटर नोएडा

अक्षर
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाले खोखा, ठेली- पटरी पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। आज की गई कार्रवाई में अवैध रूप से सड़क किनारे ठेली-पटरी और झुग्गी बनाकर रहने वाले 25 लोगों हटाया गया है। 

अर्बन सर्विसेज विभाग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सोमवार को स्थानीय पुलिस  बल के साथ ग्राम तुगलपुर के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी व अस्थायी दुकानों को हटवाया गया है । करीब 25 ठेली-पटरी और अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया है।

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्र्वाई में मैनेजर शुभांगी तिवारी, सहायक मैनेजर नरेश गुप्ता सहित अर्बन सर्विसेस विभाग की पूरी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी लगने से यातायात बाधित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सड़कों के किनारे ठेली-पटरी लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group