मुख्य सामग्री पर जाएँ

आग में सैकड़ों झोपड़ियां राख, एक बाद एक फटे एलपीजी सिलेंडर: रिठाला मेट्रो स्टेशन

अक्षर
आग में सैकड़ों झोपड़ियां राख, एक बाद एक फटे एलपीजी सिलेंडर: रिठाला मेट्रो स्टेशन
रिठाला मेट्रो स्टेशन 
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में 400-500 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी में आया है कि आग से एलपीजी सिलेंडर एक बाद एक फटे जिससे आग और भड़क गई।

अग्निशमन विभाग 
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उसे रात करीब 10.56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

निवासियों में दहशत
इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई एलपीजी सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई और निवासियों में दहशत फैल गई। 

डीएफएस के एक अधिकारी
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को तैयार रखा गया है। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें आग बुझाने के लिए काम कर रही हैं। हमने पुलिस से दर्शकों को दूर रखने को कहा है।
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group