मुख्य सामग्री पर जाएँ

उपराष्ट्रपति का नामांकन, सी.पी. राधाकृष्णन

अक्षर
उपराष्ट्रपति का नामांकन, सी.पी. राधाकृष्णन
सी.पी. राधाकृष्णन
सी.पी.राधाकृष्णन के नामांकन से एनडीए खेमा पूरी तरह एकजुट दिखाई दिया। राधाकृष्णन ने सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल
सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। एनडीए के पास संख्याबल है। ऐसे में उनका उपराष्ट्रपति के लिए चुना जाना तय है। इस प्रकार वह तमिलनाडु से आने वाले तीसरे उपराष्ट्रति बन सकते हैं। उन्होंने 1998 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। 2023 में झारखंड के राज्यपाल चुने गए थे। सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु में हुआ। वह ओबीसी समाज से आते हैं।

महात्मा गांधी और बाबा साहेब
सी.पी. राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी और बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु. एल मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े की मौजूद रहे।
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group