मुख्य सामग्री पर जाएँ

करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन, गौतमबुद्ध नगर

अक्षर
करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन, गौतमबुद्ध नगर

गौतमबुद्ध नगर  जनपद में खाद्य, खनन, शिक्षा, चिकित्सा, आबकारी, निबंधन, ग्राम विकास और भू-जल विभागों के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बुधवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को संबोधित ज्ञापन एडीएम (प्रशासन) मंगलेश दुबे को सौंपते हुए सभी संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

खाद्य विभाग की लापरवाही  खाद्य विभाग की लापरवाही के चलते बाजार में नकली घी, पनीर और अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और दिनेश नागर ने एडीएम को बताया की सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत बदतर है, जबकि प्राइवेट संस्थान जनता को लूटने में लगे हुए हैं।

जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान  ने कहा कि आबकारी विभाग की लापरवाही से सरकारी शराब की दुकानों पर शराब MRP से अधिक दामों पर बेची जा रही है। प्रवीण ने यह भी आरोप लगाया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिल्डर अवैध भू-जल दोहन कर रहे हैं, और शिकायतों के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

प्रदर्शन में आरोप  नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधीन आने वाले गांवों और करीब 80 ग्राम पंचायतों में बुनियादी विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। गांवों में सड़कें और श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधाएं भी नदारद हैं। जनपद के कई क्षेत्रों में खनन माफिया सक्रिय हैं, जो रात-दिन सरकारी जमीन पर अवैध खनन कर रहे हैं।

संगठन की चेतावनी  यदि समय रहते भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई और जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। आंदोलन में प्रेमराज भाटी, सुशील प्रधान, राकेश नागर, सूबेदार बालेश्वर, आकाश नागर, सत्येंद्र चौधरी, गौरव नागर, दुलीचंद नागर, तेजवीर चौहान, कुलबीर भाटी, लक्ष्मी पंडित, ब्रह्म प्रधान, रतनपाल, सौरभ, संदीप, मुकेश कसाना, कमल नागर, वरुण नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, नीरज भाटी, रविंद्र (बरसात), विजय प्रधान, जयचंद चौहान, नवीन भाटी, राहुल, रोहित सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group