मुख्य सामग्री पर जाएँ

बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में जागरण: भक्तिमय माहौल, जम्मू-कश्मीर

अक्षर
बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में जागरण: भक्तिमय माहौल, जम्मू-कश्मीर
बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में जागरण का आयोजन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित ऐतिहासिक बुड्ढा अमरनाथ मंदिर इन दिनों भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। वार्षिक यात्रा के दौरान यहां एक विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें झूलास गांव के कलाकारों और श्रद्धालुओं ने भक्तिमय गीतों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

सावन मास का पवित्र अवसर
बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में सावन मास के पवित्र अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी, पंडित अरुण कुमार ने बताया कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना बड़े भक्ति भाव से की जाती है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हो रहे हैं। दशनामी अखाड़ा मंदिर के महासचिव रोहित शर्मा कहते हैं, यहाँ नियंत्रण रेखा के पास स्थित झूलास के ग्रामीणों ने पिछले साल की तरह ही जागरण का आयोजन किया है। 

कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतिया
जागरण के दौरान, झूलास गांव के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक और झांझ की थाप पर बज रहे भजन और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को जगा रहा है, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहा है।

हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताऐ
बुड्ढा अमरनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहीं पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरता की कथा सुनानी शुरू की थी, जो बाद में अमरनाथ गुफा में पूरी हुई। यही कारण है कि इस मंदिर के दर्शन को अमरनाथ यात्रा के समान ही पुण्यदायी माना जाता है। देश भर से लोग बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे है।

WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group