मुख्य सामग्री पर जाएँ

भूनी टोल प्लाजा पर जवान से मारपीट, टोलकर्मी गिरफ्तार

अक्षर
भूनी टोल प्लाजा पर जवान से मारपीट, टोलकर्मी गिरफ्तार
भारतीय सेना के जवान
सेना में कार्यरत जवान कपिल अपने दो साथियों शिवम और सुधीर के साथ टोल पार कर रहे थे। इसी दौरान टोल कर्मचारियों ने उनसे गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले में थाना सरूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज
सेना के जवान के पिता कृष्ण पाल निवासी ग्राम गोटका, थाना सरूरपुर ने इस संबंध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से सात आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
सचिन पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम पाचली, थाना सरूरपुर, विजय पुत्र अरुण, निवासी करनावल, थाना सरूरपुर, अनुज पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम दुर्जनपुर, थाना सरूरपुर, अंकित पुत्र दारा सिंह, निवासी ग्राम छुर, थाना सरधना, सुरेश राणा पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम बढ़हल, थाना दोघट, जनपद बागपत, अंकित शर्मा पुत्र नरेश, निवासी ग्राम सूजती, थाना दोघट, जनपद बागपत , नीरज तलियान उर्फ बिट्टू, निवासी ग्राम छुर, थाना सरधना के रहने वाले है।

देशभर में आक्रोश
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है, और पूर्व सैनिकों से लेकर आम नागरिकों तक ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।


WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group