मुख्य सामग्री पर जाएँ

महिला टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2025: भारत ने जीता विश्व कप का खिताब

अक्षर
महिला टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2025: भारत ने जीता विश्व कप का खिताब
महिला वनडे विश्व कप 2025
टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। भारत की महिला टीम ने इतिहास रच दिया।

महिला क्रिकेट के लिए प्रेरित
हरमनप्रीत ने जैसे ही दीप्ति की गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डी क्लर्क का कैच लपका, वैसे ही सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई संदेश और उससे जुड़े वीडियो की बाढ़ आ गई। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, यह महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन है। जीत ने 1983 और 2011 की उपलब्धियों को ताजा कर दिया है। यह सफलता पीढ़ि दर पीढ़ि प्रेरित करेगी और अभिभावक अपनी बेटियों को महिला क्रिकेट के लिए प्रेरित करेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा आपने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि आपने एक ऐसी विरासत बनाई है जो लड़कियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी! दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, आपने अपने निडर क्रिकेट और पूरे आत्मविश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं और इस पल का भरपूर आनंद लें। हरमन और टीम को शाबाशी। जय हिंद।
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group