मुख्य सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार प्रमाण पत्र से सम्मानित - आरती धीमान

अक्षर
राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार प्रमाण पत्र से सम्मानित - आरती धीमान
राष्ट्रपति स्काउट - गाइड प्रमाण पत्र
दिल्ली में आयोजित समारोह में विश्वकर्मा समाज की बेटी को राष्ट्रपति गाइड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्काउट गाइड सेवा में पूरे भारत से चयनित होने के लिए दिया गया है।
 

तस्वीरऔर पटका भेंट

समाज के जिम्मेदार लोगों ने आरती धीमान के आवास पहुंच कर तस्वीर और पटका भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने आरती को अपने सपनों को पूरा कर समाज का नाम ऊँचा करने के लिए हौसला बढ़ाया। 

सफलता का श्रेय

आरती धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका यह सम्मान ना केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है।

WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group