मुख्य सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग

अक्षर
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग
एनसीआर में मूसलाधार बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। यमुना-हिंडन का जलस्तर बढ़ाने से नोएडा के गांव प्रभावित, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने से फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 9 सितंबर को एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है।

जिला प्रशासन 
जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आसपास के गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में डटी हुई हैं। बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। उमस से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और नमी का स्तर 55 से 90 प्रतिशत के बीच बने रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों की चेतावनी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें। साथ ही, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी तो जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एनसीआर में पहले से ही सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है, ऐसे में तेज बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है।
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group