महाकुंभ 2025: शाही स्नान में 3.50 करोड़ भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई, संगम तट पर भक्तिमय माहौल

img
महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहले शाही स्नान के दौरान 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संतों और श्रद्धालुओं का यह विशाल समूह आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अखाड़ों, मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों और केंद्र व राज्य सरकार से जुड़े सभी विभागों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अद्वितीय आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर अपने संदेश में महाकुंभ 2025 के पहले शाही स्नान पर संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, “आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुंभ 2025, प्रयागराज’ के पावन अवसर पर मकर संक्रांति के शुभ दिन पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और संतों ने निर्मल और अविरल त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया है।”

मुख्यमंत्री महाकुंभ के आयोजन की हर पल जानकारी लेते रहे। उनके निर्देश पर डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। इस दौरान प्रशासन ने हर स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव

महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. इस अवधि में मुख्य स्नान पर्व निम्नलिखित हैं:
14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति.
29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या.
3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी.
26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि.

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img