एंड्रॉयड मोबाइल नहीं दिया-किशोरी ने फंदे पर लटक कर दी जान

img
एंड्रॉयड मोबाइल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस के हरथला में शुक्रवार दोपहर पिता ने रील देखने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल नहीं दिया तो किशोरी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हरथला सब्जी मंडी निवासी फैक्टरी कर्मचारी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला सब्जी मंडी निवासी फैक्टरी कर्मचारी की दो बेटियां है। 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपने पिता से एंड्रायड मोबाइल मांगा पिता ने उसे डांट दिया और कहा कि सुबह-शाम रील देखती रहती है। फैक्टरी कर्मचारी पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी को दवा दिलाने अगवानपुर ले गए। इसी दौरान 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। 

पति-पत्नी ने पुलिस को बताया
इसी दौरान 16 वर्षीय किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर के बाद छोटी बहन घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने के लिए बहन को आवाज दी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। करीब दोपहर करीब एक बजे मां-बाप घर आ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग आ गए और धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया। तब देखा कि दुपट्टे के सहारे किशोरी लटकी हुई थी।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह
परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। सिविल लाइंस मनीष सक्सेना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला कि किशोरी पिता से मोबाइल मांगी थी। इसी बात से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। 


About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img