केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी योजना का लोकार्पण किया: गांधीनगर गुजरात
भारत टैक्सी योजना का लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भारत टैक्सी योजना का लोकार्पण किया। गुजरात के 14 शहरों में शनिवार को भारत टैक्सी योजना शुरू हो गई। भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता पर आधारित जन परिवहन योजना है जिसमें ड्राइवर खुद अपनी गाड़ी चलाकर लोगों को आवागमन की सेवा देता है। यह योजना केंद्र सरकार और कई अन्य एजेंसियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस सेवा में किसी को भी कमीशन नहीं मिलेगा। गृह मंत्री ने बताया कि, आगामी दो वर्ष में भारत टैक्सी योजना देश के 500 प्रमुख शहरों में चालू हो जाएगी।
टैक्सी ऐप का आधार सहकारी व्यवस्था
भारत सरकार ने नया Bharat Taxi App लॉन्च कर दिया है. ये भारत का पहला ऐसा टैक्सी ऐप है, जो पूरी तरह से सरकारी मॉडल पर बेस्ड है. इस ऐप को कुछ समय से दिल्ली एनसीआर और चुनिंदा राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा था, लेकिन अब इसे पूरे देश के लिए आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. Bharat Taxi App का संचालन Sahakar Taxi Cooperative Ltd द्वारा किया जा रहा है। भारत टैक्सी का आधार सहकारी व्यवस्था है, जहां ड्राइवर ही इस प्लेटफॉर्म के असली हिस्सेदार हैं. निजी राइड हेलिंग कंपनियों में ड्राइवरों की कमाई का 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में कट जाता है, जबकि Bharat Taxi App में शुरुआत से ही 0% कमीशन रखा गया है राइड से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है।
हेल्थ इंश्योरेंस और एक्सीडेंट इंश्योरेंस की सुविधाएं
ये ऐप पारदर्शी किराया और बिना छिपे चार्ज में कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी के अलावा आउटस्टेशन, राउंड ट्रिप और वन वे ट्रैवल जैसी सुविधाएं भी देता है। यात्री के रूप में इस ऐप का इस्तेमाल भी काफी आसान है. ऐप डाउनलोड करके मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, प्रोफाइल सेट करें और पिक-अप व ड्रॉप लोकेशन डालकर अपनी राइड बुक करें. किराया पहले ही दिख जाता है और कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को ₹5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं इसमें ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाले नहीं, बल्कि इसके मालिक भी होते हैं।
महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर की सुविधा
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास ध्यान देता है. इसके लिए कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं Bike Didi प्रोग्राम में महिलाओं को बाइक टैक्सी ड्राइवर बनने का अवसर दिया गया है। जिससे महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर की सुविधा मिल सकेगी। और इमरजेंसी के लिए एक टैप SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और इमरजेंसी अलर्ट.की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। दिल्ली में स्पेशल पुलिस बूथ और लोकल पुलिस से सीधा कनेक्शन.आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता मौजूद रहेगी। ड्राइवरों को सम्मान पूर्वक सारथी कहा जाता है। ऐप के जरिए कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है, फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा राइड्स पूरी हो रही हैं और 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।






























