खिलाड़ियों को मिलेगा 2 प्रतिशत आरक्षण – राष्ट्रीय खेल दिवस
मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों के साथ खुद भी हॉकी खेलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है लखनऊ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों को सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने यह घोषणा भी की यदि आवश्यकता पड़ी तो खिलाड़ियों को विदेश में भी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जा रहे हैं और कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है।
राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस के इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मान, नई घोषणाएँ और खेल जगत को नई दिशा देने के वादों के साथ यह संदेश साफ हो गया कि उत्तर प्रदेश खेलों और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
प्रतिभावान खिलाड़ियों को नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए ग्रेड ए पदों पर नियुक्तियों का इंतजाम किया गया है और प्रदेश के सभी विभागों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में खेलों का हब बनकर उभरे। प्रतिभावान खिलाड़ियों को नौकरी देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
























