छात्रों के आंदोलन के पक्ष में INDI गठबंधन, उपद्रवियों द्वारा पत्रकारों, RAF जवान और एसीपी समेत पुलिस कर्मियों की पिटाई व पथराव: राजधानी दिल्ली

img
कॉकरोच जनता पार्टी से शांति पूर्ण प्रदर्शन की अपील
जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल के 26वें दिन समर्थकों से हर हाल में शांति पूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन का फायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से संयम बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की। वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन अब भी शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन यह जानकर दुख हुआ कि कुछ अन्य जगहों पर असामाजिक तत्व इस आंदोलन का फायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा रास्ता सिर्फ शांति और शांति है। वहीं, आगे उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ से चाहे जो भी किया जाए, हमारी प्रतिक्रिया सिर्फ फूलों के रूप में होनी चाहिए। कृपया हर हाल में इस परंपरा को बनाए रखें। उनका यह संदेश आंदोलन में शामिल लोगों से किसी भी उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील के रूप में देखा जा रहा है। 

उपद्रवियों द्वारा मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों और RAF जवान से कथित मारपीट व, बदसलूकी के मामलों में कई FIR दर्ज की गई हैं। और कार्रवाई तेज करते हुए, शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर, आगे की जांच की जा रही है। प्रोटेस्ट में आए लोगों में, मीडिया के खिलाफ पहले से ही काफी रोष  दिख रहा था, मगर अब वो रोष मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट तक पहुंच गया है। प्रोटेस्ट के नाम पर जवानों और, पत्रकारों से मारपीट, बदसलूकी के मामले में भी पुलिस ने पत्रकारों की पहचान कर ली है। कनॉट प्लेस में आरएएफ जवान के साथ हुई मारपीट के मामले में, केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को धक्के दिए गए, जबकि पुरुष को घेरकर कपड़े फाड़े, पीटा, मोबाइल, घड़ी और चशमा तक लूट लिया गया। घटना के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 

एसीपी समेत पुलिसकर्मियों की पिटाई व पथराव
महिला और पुरुष पत्रकार से मारपीट, लूट और बदसलूकी के मामले में, पुलिस अब इन हुड़दंगियों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। पुलिस को जंतर मंतर, संसद मार्ग, टॉलस्टाय मार्ग, जनपथ, अशोक रोड और रायसीना रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के 80 ऐसे वीडियो फुटेज मिले हैं, जिनमें उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीटते और उनकी वर्दी फाड़ते देखा जा रहा है। उपद्रव के इस मामले में पुलिस अब तक कुल 11 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। दो एसीपी समेत पुलिसकर्मियों की पिटाई व पथराव करने पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने, मीडिया कर्मियों के जरिए पीड़ित पत्रकारों की जानकारी ली है। इससे साफ है कि उनकी शिकायत लेकर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। सोमवार से बुधवार तक काफी संख्या में एफआईआर दर्ज की जा चुकी थीं। हालांकि अभी किसी भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद
दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। DMRC ने X पर बताया कि कुछ बड़े इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर केवल इंटरचेंज कर सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी लेने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण सोमवार को कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

छात्रों के आंदोलन के पक्ष में INDI गठबंधन
विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राहुल गांधी ने विपक्ष के अपने सहयोगी दलों के साथ छात्रों के आंदोलन के पक्ष में INDI गठबंधन ने देशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति की पहल तेज कर दी है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस्तीफे की अनिवार्यता की लकीर खींच साफ कर दिया है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को बिना बातचीत एवं इस्तीफे के बच निकलने की कोई गुंजाइश नहीं देना चाहता है।

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सरकार पर गंभीर आरोप 
लगाया। केजरीवाल ने लिखा, कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश। जबरदस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एंबुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी। आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की आशंकाओं को खारिज किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार रात कोई कार्रवाई की योजना नहीं है। और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की।

समाजवादी पार्टी 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अहंकार में सरकार चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और यह छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती। नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है। सरकार किसी की बात नहीं सुन रही है।

कटिहार कलेक्ट्रेट पर पथराव
बिहार के कटिहार में गुरुवार की सुबह छात्र NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार समाहरणालय के गेट पर जुट गए। ये छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। सभी छात्र हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच कलेक्ट्रेट पर छात्रों ने पथराव कर दिया। जैसे ही प्रशासन को खबर मिली कि कटिहार कलेक्ट्रेट को छात्रों ने घेरा है, वैसे ही पुलिस की भारी फोर्स वहां पहुंच गई। पुलिस की फोर्स ने इसके बाद कटिहार कलेक्ट्रेट को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने भी फौरन हालात को संभालने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद तो वहां भगदड़ मच गई। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस के घेरे में फंस गए तो उन पर जमकर लाठियां चलाई गईं। इसके बाद छात्रों को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास से खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर छात्रों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान पथराव कर रहे छात्र पुलिस की लाठियों के सामने आ गए। इस दौरान छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पटना की तरह ही कटिहार में भी कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ भी छात्रों ने जम कर बदसलूकी की। कटिहार मे समहारणालय गेट में छात्र के प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद कटिहार अंचल अधिकारी के आंख में गंभीर चोट लगी। ये चोट तब लगी जब प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। मामले के पुष्टि करते हुए अंचल अधिकारी सोनू भगत ने कहा कि अचानक कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भीड़ में से पथराव होने लगा। इसी दौरान उनके चेहरे पर पत्थर आकर लगा, जिससे उनका चश्मा टूट गया और उनकी आंख पर गंभीर चोट आई है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 प्लाजा में मौन प्रदर्शन
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में और पेपर लीक मामले को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर 17 प्लाजा में युवाओं और संगठनों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग रक्खी। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लेकर प्लाजा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। धर्मेंद्र प्रधान के चंडीगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पेपर लीक मामलों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img