टूरिस्ट बोट पलटने से, 15 भारतीयों डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों की मौत: वियतनाम

img
समुन्द्र में 15 भारतीयों की मौत
एक टूरिस्ट बोट पलटने से,  वियतनाम के फू क्वोक द्वीप पर, मोबाइल्स कंपनी के 14 डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर और एक कर्मचारी, 15 भारतीयों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों को इंसेंटिव के तौर पर वियतनाम ट्रिप मोबाइल्स कंपनी के द्वारा दिया गया था। हादसे में बचे तमिलनाडु निवासी मुरुगराज ने बताया कि शनिवार सुबह नाव समुद्र में लगभग 2 किमी दूर गई थी। इस दौरान एक बड़ी लहर आई और नाव दाईं ओर झुक गई, यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। नाव के पलटते समय हम दबाव नहीं संभाल पाए, किसी तरह हम खिड़की से बाहर निकले और रेलिंग को पकड़ लिया। वहीं कई लोग समुन्द्र में समा गए। 

वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग
लावा मोबाइल्स ने अपने बयान में कहा है कि, हादसे के बाद से वह वियतनाम में भारतीय दूतावास और, स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। कंपनी मृतकों के शवों को जल्द से जल्द वापस लाने की दिशा में काम कर रही है। उसकी टीमें प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और, उन्हें हर संभव मदद दे रही हैं। भारतीय दूतावास की मृतकों की सूची के मुताबिर,मारे गए लोगों में से दस तमिलनाडु से, तीन आंध्र प्रदेश से और दो केरल से थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ने अधिकारियों को, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करने और,  दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया है। मिन्ह हंग ने अधिकारियों को उस क्षेत्र में जहां नाव पलटी थी, जलमार्ग और समुद्री सुरक्षा की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। 

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने वियतनाम घटना पर शोक जताया है। वियतनाम में हुए इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. घायल बचे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनामी अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img