दुनिया के पहले खरबपति, बनने कि संभावना, एलन मस्क
अक्षर
सीईओ एलन मस्क
टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) बन सकते हैं। फिलहाल, मस्क के पास 410 मिलियन टेस्ला शेयर हैं, जिनकी कीमत करीब 139 अरब डॉलर है। इसके अलावा उनके पास एक साथ कई कंपनियां में भी हिस्सेदारी है। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 378 अरब डॉलर आंकी जाती है।
नया पैकेज पेश
टेस्ला कंपनी बोर्ड ने एक नया पैकेज पेश किया है, जिसके तहत एलन मस्क को करीब 1 ट्रिलियन डॉलर मिल सकता है। नए वेतन पैकेज में प्रस्ताव दिया गया है कि कंपनी के सभी लक्ष्य पूरे हो जाते हैं, टेस्ला कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, तो कंपनी के 12 प्रतिशत 423.7 मिलियन टेस्ला शेयर एलन मस्क को मिल सकते हैं। जिनकी मौजूदा कीमत करीब 143.5 अरब डॉलर है। अभी कंपनी की वैल्यू को इस स्तर तक ले जाने के लिए बड़े उछाल की जरूरत है। नया पैकेज लाने के पीछे मकसद यह है कि एलन मस्क अपना ज्यादा ध्यान टेस्ला पर दें।
भी ने एलन मस्क की दौलत में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी। उस समय यह पैकेज शेयर होल्डर्स ने दो बार मंजूर किया था, लेकिन बाद में डेलावेयर की एक अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। अदालत का मानना था कि एलन मस्क का बोर्ड पर काफी ज्यादा प्रभाव है।
टेस्ला कंपनी बोर्ड का अंतरिम पैकेज
एलन मस्क एक साथ कई कंपनियां चला रहे हैं, इसलिए चिंता जताई जा रही थी कि कहीं उनका फोकस टेस्ला से हट न जाए। एलन मस्क अपना ज्यादा ध्यान टेस्ला पर दें। इसी साल की शुरुआत में बोर्ड ने उन्हें 2030 तक कंपनी में बनाए रखने के लिए 29 अरब डॉलर का अंतरिम पैकेज भी मंजूर किया था।
भविष्य की बड़ी योजनाएं
