नाइट क्लब वीकेंड पार्टी में जोरदार धमाका और भीषण आग: नॉर्थ गोवा
नाइटक्लब में भीषण आग– वीकेंड पार्टी नाइट नॉर्थ गोवा में एक दुखद हादसे में बदल गई,अरपोरा में एक नाइट क्लब में सिलेंडर फटने के बाद एक जोरदार धमाका और आग लगी। भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में अधिकांश किचन स्टाफ और पर्यटक हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा – जिस नाइट क्लब में यह हादसा हुआ, उसके पास वैध निर्माण अनुमति तक नहीं थी। अरपोरा पंचायत के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि क्लब का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था। स्थानीय प्रशासन की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिससे गोवा के पर्यटन क्षेत्रों में नियामक निगरानी और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
डांस फ्लोर पर 100 से 150 लोग – चश्मदीदों ने बताया कि जब आग लगी तो डांस फ्लोर पर 100 से 150 लोग थे। सिलेंडर फटने के बाद घबराहट में कई लोग नीचे किचन एरिया में भागे, जहां वे स्टाफ सदस्यों के साथ फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पीड़ित किचन के कर्मचारी थे; मरने वालों में तीन महिलाएं और कई टूरिस्ट शामिल थे।
बिर्च के सुरक्षा गार्ड – यह घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। अचानक आग लग गई तब मैं गेट पर था। एक डीजे, डांसर यहां आने वाले थे, और भीड़ बहुत बढ़ने वाली थी। हैदराबाद की महिला ने बताया कि लोग जान बचाने के लिए किचन की ओर दौड़े लेकिन वो लोग नहीं जानते थे कि वह रास्ता बंद है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों – नारियल के पत्तों से बनी अस्थायी सजावट ने आग को और भड़का दिया। संकरी गलियों और क्लब के बैकवाटर के पास होने के कारण फायर टेंडर को मौके से 400 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने पुष्टि की कि पहुंच की कमी ने स्थिति को और घातक बना दिया।
























