निजी व्हाट्सएप ग्रुप में हमलो की तस्वीरें शेयर करना सार्वजनिक सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन: संयुक्त अरब अमीरात यूएई
सार्वजनिक सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन
डेली मेल की रिपोर्टस के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात यूएई ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले की तस्वीर एक निजी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करके सार्वजनिक सुरक्षा कानूनों के उल्लंघन के आरोप आरोप में कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है। डेली मेल की रिपोर्टस के अनुसार, जहां उसने सहकर्मियों से पूछा था कि क्या हवाई अड्डे के माध्यम से चलना सुरक्षित है। बाद में अधिकारियों ने उसके फोन की तलाशी ली और उस पर देश के कड़े साइबर अपराध कानूनों के तहत आरोप लगाए। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। अगर ब्रिटिश नागरिक दोषी पाया जाता है तो दो साल की जेल के साथ उस पर 50 लाख रुपये तक भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
दुबई की सीईओ राधा स्टर्लिंग
दुबई में डिटेन्ड की सीईओ राधा स्टर्लिंग ने एक बयान में कहा, संघर्ष के बारे में अनगिनत छवियां, वीडियो और समाचार रिपोर्टें ऑनलाइन प्रसारित हो रही हैं। लोग स्वाभाविक रूप से यह मानते हैं कि अगर मीडिया आउटलेट्स द्वारा पहले से ही कुछ व्यापक रूप से साझा या प्रकाशित किया गया है, तो उस पर टिप्पणी करना या दोबारा पोस्ट करना स्वीकार्य होना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में, यह धारणा बेहद खतरनाक हो सकती है। यूएई अधिकारियों का कहना है कि दुबई में हिरासत का यह पहला मामला नहीं है, मार्च महीने में एक ही कार्रवाई में 35 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सार्वजनिक सुरक्षा साइबर अपराध कानूनों के तहत 70 से अधिक ब्रिटिश नागरिक प्रभावित हैं, जिसमें टूरिस्ट, एक्सपैट और केबिन क्रू शामिल हैं।
सोशल मीडिया
संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने यह साफ कर दिया है कि संकट के समय किसी भी तरह का ऐसा कंटेंट साझा करना, जो सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करे या घबराहट फैला सकता हो, अपराध माना जाएगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा चिंताओं के बारे में प्रतीत होने वाली हानिरहित पोस्ट भी सोशल मीडिया का बिना सोचे समझे इस्तेमाल करने पर लोगों को गंभीर कानूनी जोखिम में डाल सकती हैं।
























