पौराणिक कथा सावित्री और सत्यवान के सफल जीवन पर आधारित: वट सावित्री व्रत

img
सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा
वट सावित्री व्रत एक स्त्री के संकल्प और विश्वास का प्रतीक है। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह व्रत केवल उपवास तक सीमित नहीं है। इस उपवास में सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। मद्र देश के राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान को अपने पति के रूप में चुना था। नारद जी ने सावित्री को आगाह किया था कि सत्यवान अल्पायु हैं और विवाह के ठीक एक साल बाद उनकी मृत्यु निश्चित है। इसके बावजूद, सावित्री अपने निर्णय पर अडिग रहीं और सत्यवान से विवाह कर लिया। वे राजमहल छोड़कर अपने अंधे सास-ससुर की सेवा के लिए वन में रहने लगीं।

हर-हर गंगे के उदघोष
वट अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान तिगरी व ब्रजघाट आस्था का सैलाब उमड़ा। हर-हर गंगे के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और गंगा मैया की आराधना की। तट पर सावित्री और सत्यवान की पौराणिक सफल जीवन पर आधारित कथा और धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। तड़के शुरू हुआ स्नान करने का सिलसिला जारी रहा।

श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान
शनिवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या होने के कारण पुण्य लाभ कमाने के लिए दिल्ली, मेरठ , हरियाणा, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली तक के श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी तट पर उमड़े। गंगा स्नान करके भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। जरूरतमंदों को भी दान किया।

सुरक्षा में महिला पुलिस
सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस महिला कांस्टेबल तैनात रही। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने, पुरोहितों, पंडा व जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य मिलता है। पितृ तृप्त होते हैं। 

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img