प्रथम चरण के मतदान में विकसित बिहार पर मुहर - बिहार विधानसभा चुनाव

img
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प विकसित बिहार पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहार वासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है।

राष्ट्रवाद की तीर्थ भूमि
उन्होंने कहा आज सत्याग्रह और राष्ट्रवाद की तीर्थ भूमि पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की सुशासन प्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। हर चंपारण वासी दृढ़ संकल्पित है। विकसित बिहार’ बनाना है, भाजपा-एनडीए सरकार दोबारा लाना है।

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

प्रमुख उम्मीदवार
बिहार विधानसभा चुनाव में चुनौती पेश कर रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री है। तथा राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।
Join our WhatsApp Group