मुख्य सामग्री पर जाएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ की अहम मुलाकात - शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)

अक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ की अहम मुलाकात - शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को तियानजिन में अहम मुलाकात की इसमें सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर, व्यापार और पारस्परिक रिश्तों को मजबूत करने जैसे तमाम मुद्दों पर बात हुई। इस मुलाकात पर अमेरिकी टैरिफ से जूझ रही दुनिया की नजर थी। अमेरिकी टैरिफ के बाद पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच यह पहली मुलाकात है।

सैनिकों की वापसी
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई थी, सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है।' जिससे हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली।

कैलाश मानसरोवर यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारे और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर समझौता हो गया है।
दोनों देशों के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं।हम आपसी  विश्वास, सम्मान  और संवेदन  शीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे  बढ़ाने के  लिए प्रतिबद्ध हैं।'  दोनों देशों के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। 

अध्यक्षता के लिए आपको बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं। चीन आने के निमंत्रण और आज हमारी बैठक के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।'
WhatsApp पर शेयर करें
Join our WhatsApp Group