प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार की थीम है आर्यभट्ट से गगनयान तक, जिसमें अतीत का गौरव भी है और भविष्य का संकल्प भी। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज युवाओं के बीच उत्साह, प्रेरणा और आकर्षण का अवसर बन चुका है और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग
आपको याद दिला दें कि वर्ष 2023 में भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उसी ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। आज का दिन भारत के लिए खास महत्व रखता है देश भर में नेशनल स्पेस डे बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
आर्यभट्ट से गगनयान तक देश के लिए गर्व
इस बार की थीम है आर्यभट्ट से गगनयान तक, जिसमें अतीत का गौरव भी है और भविष्य का संकल्प भी। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज युवाओं के बीच उत्साह, प्रेरणा और आकर्षण का अवसर बन चुका है और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने आज इस मौके पर भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं का खाका भी पेश किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड आयोजित
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हाल ही में भारत द्वारा खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी का अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड आयोजित करने का भी ज़िक्र किया, जिसमें 60 से अधिक देशों के करीब 300 युवाओं ने हिस्सा लिया और भारतीय विद्यार्थियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के उभरते नेतृत्व का प्रमाण है।
























