फर्जी खबरें और डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए खतरा, सख्त कार्रवाई की जरूरत: अश्विनी वैष्णव
फेक न्यूज के लिए नए नियम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार फेक न्यूज रोकने के लिए नए नियम बना रही है। उन्होंने फर्जी खबरों और एआई-जनित डीपफेक वीडियो को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार फेक न्यूज और एआई - जनरेटेड डीप फेक वीडियो पर रोक लगाने के लिए नए नियम तैयार कर रही है और इस पूरे सिस्टम को मजबूत बनाने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरें और एआई से बने डीपफेकवीडियो को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया। लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि फर्जी खबरें और एआई से बने डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गलत और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
भारतीय कानूनों का पालन
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फेक न्यूज बहुत गंभीर मुद्दा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। फेक न्यूज और डीपफेक पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि जो लोग और समूह फर्जी खबरें फैलाते हैं, वे भारतीय कानूनों का पालन नहीं करते, इसलिए उन पर कार्रवाई जरूरी है।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसदीय स्थायी समिति अध्यक्ष निशिकांत दुबे की सिफारिशों की सराहना की। साथ ही कहा कि समिति ने कई अच्छे सुझाव दिए हैं, जिनके आधार पर सरकार नए नियम बना रही है। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज से निपटने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाना भी जरूरी है।
























