फर्जीवाड़ा मामला में भगोड़ा महिला गिरफ्तार: फूड डिलीवरी एप

img
फर्जीवाड़ा मामला
महिला पर आरोप है कि वह फर्जी कागजात के जरिए एक ही प्लॉट को तीन अलग अलग लोगों को बेचकर ठगी की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पति की मौत के बाद चार बेटियों की जिम्मेदारी आने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। भगोड़ा महिला को द्वारका जिला पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले में लक्ष्मी विहार मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फूड डिलीवरी एप
पुलिस उपायुक्त अंकित  सिंह ने बताया  महिला पर फर्जीवाड़ा  का  मामला दर्ज हैफरवरी 2024 को द्वारका अदालत ने महिला सुमन को  भगोड़ा करार दिया था। महिला  पांच साल से गिरफ्तारी से बच रही थी पुलिस ने महिला के आधार कार्ड का विवरण लेने के बाद उसे  सहायक एप के माध्यम से चलाया। जिससे पता चला कि सुमन के आधार  कार्ड  पर नया मोबाइल  नंबर  जारी  किया  गया है। टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ली, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी उसकी लोकेशन  की रेंज लंबी होने के कारण उसका पता नहीं चल सका।

सीडीआर का विश्लेषण
सीडीआर का विश्लेषण करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी ऐप से कई संदेश आए हैं। पुलिस टीम ने डिलीवरी एप कंपनी से उनकी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक का रहने के स्थान के बारे में पता लगाया। उसके बाद पुलिस ने महिला के नए पता लक्ष्मी विहार मोहन गार्डन में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img