भारत अमेरिका मिलकर बनायेगे हथियार, दोनों देशों के डिफेंस पॉलिसी ग्रुप की 18 वीं बैठक सम्पन: नई दिल्ली

img
भारत अमेरिका देशों की योजना   
पीटीआई के अनुसार भारत और अमेरिका मिलकर हथियार विकसित करेंगे और उनका उत्पादन करेंगे। इस सिलसिले में बुधवार को दोनों देशों की योजना की समीक्षा की गई और उसकी तैयारी को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
यह चर्चा दोनों देशों के डिफेंस पॉलिसी ग्रुप की 18 वीं बैठक में हुई। इस बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के युद्ध नीति विभाग के उप सचिव एल्बि्रज कोल्बी ने किया। पहले मंगलवार को कोल्बी ने कहा था कि अमेरिका भारत का बहुत सम्मान करता है और नई दिल्ली के निर्णय हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।    

विदेश मंत्रालय 
बैठक में सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने, दोनों सेनाओं के बीच सहयोग, अभ्यास, प्रशिक्षण और रणनीतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अमेरिकी उप सचिव ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की और उनके साथ क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी उप सचिव से वार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। दोनों अधिकारी भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाए जाने पर सहमत थे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img