भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने चीन में किया प्रवेश: कैलाश मानसरोवर यात्रा

img
कैलाश मानसरोवर यात्रा
हिन्दू धर्म में इसे पवित्र माना गया है। इसके दर्शन के लिए हज़ारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा में भाग लेते है। हिन्दू विचारधारा के अनुसार यह झील सर्वप्रथम भगवान ब्रह्मा के मन में उत्पन्न हुआ था। संस्कृत शब्द मानसरोवर, मानस तथा सरोवर को मिल कर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है मन का सरोवर।यह झील लगभग 320 वर्ग किलोमाटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके उत्तर में कैलाश पर्वत तथा पश्चिम में राक्षसताल है। यह समुद्रतल से लगभग 4556 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी परिमिति लगभग 88 किलोमीटर है और औसत गहराई 90 मीटर। मानसरोवर चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थित एक झील है हिन्दू, बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म में इसे पवित्र माना गया है। 

विदेश मंत्रालय MEA  की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय MEA ने अहम एडवाइजरी जारी करते हुए बताय की, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को, चीन का वैध वीजा और सभी आवश्यक प्रवेश परमिट प्राप्त किए बिना, कोई भी यात्री भारत से अपनी यात्रा शुरू न करे। नेपाल में 52 भारतीय श्रद्धालुओं के फंसने की घटनाओं के बाद, मंत्रालय ने कहा कि अधूरे दस्तावेजों के साथ यात्रा शुरू करने पर,श्रद्धालुओं के बीच रास्ते में फंसने का खतरा बढ़ जाता है। 

काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था 20 जून को भारत चीन सीमा पर, नाथू ला दर्रे के रास्ते चीन में प्रवेश कर चुका था। सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, करीब 52 भारतीय नागरिक श्रद्धालु काठमांडू में फंसे हुए हैं और, उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों और विदेश मंत्रालय से श्रद्धालुओं की सुरक्षित आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की अपील की। 

चीन में प्रवेश के लिए वीजा और अनुमतियां
विदेश मंत्रालय के अनुसार, सहायता की मांग करने वाले भारतीय नागरिक निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे। मंत्रालय ने सभी श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि, यात्रा शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि, उनके पास चीन में प्रवेश के लिए जरूरी वीजा और सभी अनुमतियां मौजूद हैं। साथ ही यह भी जांच लें कि संबंधित टूर ऑपरेटर रजिस्टर्ड और अधिकृत है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img