युवाओं को बोलेरो गाड़ियां बांटी, श्रीकांत त्यागी

img
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
 ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी विवाद में सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी ने अब औपचारिक तौर पर घोषित अपनी राजनीतिक पार्टी ‘राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल’ की सक्रियता फिर तेज कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के 19 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है और खास बात यह है कि ये सभी त्यागी-भूमिहार ब्राह्मण समाज से आते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि त्यागी की नजर इसी समाज के वोट बैंक पर है। 17 अगस्त को नोएडा में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में उस समय हलचल मच गई जब श्रीकांत त्यागी ने जिलाध्यक्षों को बोलेरो गाड़ियां भेंट कीं।

त्यागी-भूमिहार समाज का प्रभाव मजबूत
प्रदेश में त्यागी-भूमिहार ब्राह्मण समाज की आबादी लगभग 3-4 प्रतिशत है, लेकिन कई जिलों में इसका दबदबा काफ़ी निर्णायक माना जाता है। खासकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में यह समाज मजबूत पकड़ रखता है, वहीं पूर्वांचल के जिलों जैसे बलिया, गाजीपुर और वाराणसी में भी इसका राजनीतिक प्रभाव देखा जाता है।

श्रीकांत त्यागी की नई पार्टी
नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से कथित दुर्व्यवहार मामले में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी हुई थी। जिस तरह 2022 की घटना के दौरान त्यागी समाज ने उनका समर्थन किया था, क्या वही समर्थन उन्हें उनकी नई राजनीतिक पार्टी के लिए भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में श्रीकांत त्यागी की नई पार्टी का असर कितना होगा, यह आने वाला समय तय करेगा।


Join our WhatsApp Group