राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत कर, दर एवं शुल्क नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी: बिहार

img
ग्राम पंचायतों को शुल्क वसूलने का अधिकार
बिहार राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत कर, दर एवं शुल्क नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने के बाद, शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की तर्ज़ पर, ग्राम पंचायतों को स्थानीय स्तर पर अलग-अलग कर, शुल्क और फीस वसूलने का अधिकार मिलेगा। नई नियमावली के अनुसार पंचायत क्षेत्र में स्थित निजी व आवासीय भवनों पर होल्डिंग टैक्स लगाया जाएगा पक्के मकानों के लिए अधिकतम 100 रुपये सालाना, अर्ध पक्के मकानों के लिए 50 रुपये सालाना कर निर्धारित किया गया है मिट्टी के मकानों को इस कर से पूरी तरह छूट दी गई है। 

स्ट्रीट लाइट, सफाई और नागरिक सुविधा
गांवों में पेयजल आपूर्ति और कचरा उठाव सेवा के लिए प्रति परिवार 30 रुपये मासिक शुल्क वसूला जाएगा। सार्वजनिक शौचालय के उपयोग पर भी शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए भी पंचायतें शुल्क निर्धारित कर सकेंगी। नियमावली के तहत पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी कर लगाया जाएगा होटल, विवाह भवन, पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी, सिनेमा हॉल समेत कई व्यवसायों पर सालाना 5 हजार रुपये तक शुल्क लिया जा सकेगा इसके अलावा हाट बाजार, बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड, बूचड़खाना, पशु मेला और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी अलग अलग दरों से शुल्क वसूला जाएगा। 

बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006
पंचायती राज विभाग का कहना है कि। बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 27 में पहले से ही कर वसूली का प्रावधान मौजूद है। सरकार द्वारा स्वीकृत व्यवस्था के अनुसार पंचायतों में दो दर्जन से अधिक प्रकार के कर और शुल्क वसूले जा सकेंगे. इनमें तीर्थ स्थल, मेला, हाट, पशु बाजार, बूचड़खाना, दुकानें और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियां शामिल हैं। शुल्क की राशि एक रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक निर्धारित की जा सकती है।  पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस व्यवस्था से पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और, गांवों में विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img