राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी: अमेरिकी सीनेट

img
दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम
अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए और, सख्त प्रतिबंध लगाने वाला एक विधेयक पास कर दिया है। इसके तहत भारत समेत पांच देशों पर, 100% टैरिफ लग सकता है। यह विधेयक दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा तैयार किया गया था। इसे मंगलवार को पास किया गया, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की, अमेरिका के कैपिटल हिल में थे। अमेरिका और भारत के बीच चल रहे व्यापार तनाव के बावजूद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मंजूरी दे दी है। यह विधेयक ऐसे समय में लाया गया है जब, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बाधित हो गई है। भारत की रूसी तेल और गैस पर निर्भरता बढ़ गई है। ईरान अमेरिका युद्ध के चलते खाड़ी देशों से आने वाला, कच्चा तेल पूरी तरह बंद हो गया है। यह तेल पहले भारत के कुल तेल आयात का, करीब 40% हिस्सा था। अब भारतीय तेल शोधन कंपनियों को, रूसी कच्चे तेल को मुख्य विकल्प बना लेना पड़ा है। 

अमेरिकी सीनेट में पास हु बिल
सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने पहले कहा था कि, अगर कोई देश रूस से बहुत कम गैस खरीदता है। रूस के कुल गैस निर्यात का 15 फीसदी से कम, तो उसे इस विधेयक के तहत छूट दी जा सकती है। इस विधेयक का मकसद रूस पर, आर्थिक दबाव बढ़ाना, ताकि वह यूक्रेन पर अपना हमला रोक दे। विधेयक पास करने के लिए हुए वोटिंग में, 86 सीनेटरों ने पक्ष में और 12 ने विपक्ष में वोट किया। इस कानून में रूसी अधिकारियों पर, प्रतिबंध लगाने और भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पांच देशों पर, भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है। जिससे ये देश रूसी तेल और गैस पर, अपनी निर्भरता कम करें। भारत पर अभी 10 फीसदी का अमेरिकी टैरिफ लागू है। चीन को 12.5 फीसदी टैरिफ वाले स्लैब में रखा गया है। इसके अलावा चीन के कुछ सामानों पर 7.5% से 25% तक के अलग शुल्क भी प्रभावी हैं। स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देशों पर भी 10 से 12.5% के बीच अमेरिकी टैरिफ लागू हैं। अमेरिकी सीनेट में पास हुए बिल के बाद, अब इन पांचों देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लग सकता है। ये पांचों देश रूस से कच्चे तेल और, गैस का बड़े पैमाने पर आयात कर रहे हैं।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img