विद्या विहार स्थित हॉस्टल में चली गोली: ग्रेटर नोएडा

img
ग्रेटर नोएडा
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के विद्या  विहार स्थित हॉस्टल  में मंगलवार  सुबह गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। सुरक्षा गार्ड की सूचना मिलने पर वार्डन व पुलिस  मौके पर पहुंचे और हॉस्टल के एक कमरे  से कराहने की आवाज सुनी। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे खोलने का प्रयास असफल रहा। इसके बाद वार्डन ने  सीढ़ी के  सहारे पीछे की तरफ से  बालकनी  में  पहुंचकर शीशा  तोड़ा और  दरवाजा  खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए।

पुलिस जांच अधिकारी

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दीपक कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी चिलकुलरी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। वह एमबीए का छात्र था और घायल  छात्र की पहचान देवांश चौहान  (उम्र 23 वर्ष)  निवासी भगवान टॉकीज आगरा के रूप में हुई है। वह पीजीडीएम  छात्र है। पुलिस  के अनुसार दोनों  छात्र आपस में घनिष्ठ  मित्र थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले इनमें  से  किसी  एक ने अपने साथी  को  गोली मारी और फिर  खुद को भी  सिर में  गोली मार  ली। मौके से एक लाइसेंसी  रिवॉल्वर, चार  जिंदा  कारतूस, दो  खोखा  कारतूस, मोबाइल  फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के बाद गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।


फॉरेंसिक टीम
सूचना  पर  फॉरेंसिक  टीम  व  पुलिस अधिकारी  भी  पहुंचे और कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना  स्थल को  पुलिस ने  सील कर दिया है। मृतक दीपक कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल देवांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लाइसेंसी रिवॉल्वर
अभी  यह पता  नहीं  चल  सका  है कि दोनों  छात्रों  में  गोली चलाने वाला कौन था और विवाद की वजह क्या थी। लाइसेंसी  रिवॉल्वर के  इस्तेमाल  से  लेकर दोनों छात्रों के आपसी संबंधों के सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img