विवाहिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, नई दिल्ली

img
सोशल मीडिया
एक विवाहिता को उसके परिजन चारों तरफ से घेर कर खड़े हैं और सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे हैं। महिला का चेहरा ढका हुआ है और वह खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भी कुछ लोग जबरन उसके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं।

महिला पर आरोप
महिला बेहद लाचार और असहाय है यह घटना दिल्ली की है, जहां महिला का आरोप है कि वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसने पति और परिजनों की गैरहाजिरी में एक युवक को घर बुलाया था। जब यह बात परिवार को पता चली तो उन्होंने उसे कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर सरेआम उसका अपमान किया।

कानूनन अपराध
ऐसे मामलों में पीड़ित महिला या पुरुष दोनों को मानवाधिकार और निजता का अधिकार प्राप्त है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी व्यक्ति चाहे वह दोषी हो या निर्दोष  को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना, चेहरा काला करना और वीडियो वायरल करना कानूनन अपराध है। सार्वजनिक अपमान का यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ यूजर्स महिला की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पूरे घटनाक्रम को भीड़ के हाथों न्याय और नारी के सार्वजनिक अपमान के रूप में देख रहे हैं। इस प्रकार के वीडियो को शेयर करनाफॉरवर्ड करना या रीपोस्ट करना भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। यह न केवल पीड़ित की निजता का उल्लंघन है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी फैलता है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img