व्हाईट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट: अंतरराष्ट्रीय मंच

img
प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट
कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने थाईलैंड और कंबोडिया, इज़राइल और ईरान, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, और भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्षों को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के प्रयास से हर महीने औसतन एक शांति समझौता या युद्धविराम हुआ है। इन दावों को लेकर विशेषज्ञ और मीडिया समूह विश्लेषण कर रहे हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में तनाव अभी भी बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय मंच
दुनिया की निगाहें उस वक्त ठहर गईं, जब व्हाईट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति ट्रम्प की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की। उनके बयान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बहस छेड़ दी है, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के छह महीनों में कई बड़े वैश्विक संघर्षों का अंत कराया है।

ट्रम्प प्रशासन
लेविट ने गाजा में मानवीय संकट को समाप्त करने के लिए ट्रम्प प्रशासन के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष दूत स्टीव विटकोफ और राजदूत हकाबी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ एक बहुत ही उपयोगी बैठक की है, जिसका मुख्य उद्देश्य गाजा में आवश्यक भोजन और सहायता पहुंचाना है। प्रेस सचिव ने राष्ट्रपति ट्रम्प को "बड़े दिल वाला मानवतावादी" बताया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ट्रम्प ने गाजा में जीवन बचाने और संकट को खत्म करने के लिए विशेष दूत स्टीव विटकोफ को क्षेत्र में भेजा। यह बयान दर्शाता है कि ट्रम्प प्रशासन अपनी विदेश नीति को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय पहलुओं से भी जोड़कर पेश कर रहा है।

नोबेल शांति पुरस्कार वैश्विक प्रतिक्रिया
वाइट हाउस की प्रेस सचिव के चौंकाने वाले बयान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग पर वैश्विक प्रतिक्रिया अभी तक मिली-जुली रही है। कुछ लोग इन दावों की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई विशेषज्ञ और राजनीतिक समीक्षक इन दावों पर संदेह जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये सभी संघर्ष वास्तव में समाप्त हुए हैं या सिर्फ अस्थायी रूप से कम हुए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनकी सिफारिश ने इस चर्चा को और भी रोचक बना दिया है।






About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img