शादीशुदा शिक्षिका प्रेमिका और बैंक कर्मी प्रेमी का कलयुगी प्रेम प्रसंग के चलते पूरे इलाके में मच गया कोहराम: उत्तरप्रदेश

img
शिक्षिका और बैंक कर्मी का कलयुगी प्रेम प्रसंग 
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ का बैंक कर्मी प्रेमी और जनपद मुज़फ्फरनगर की शादीशुदा प्रेमिका के कलयुगी प्रेम प्रसंग के चलते इकलौते बेटे 7 साल के मासूम बच्चे की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के करीब 25 घंटे बाद बुधवार दोपहर को मासूम बच्चे की लाश मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली जंगल से बरामद हुई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुज़फ्फरनगर जनपद के रामराज गांव निवासी गुरसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका एक घर जहा गुरुसेवक की माता जी रहती है पंजाब के पटियाला में है। उनकी पत्नी गुरप्रीत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं, जिन्होंने डेढ़ साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से वह बिजनौर जनपद के नजीबाबाद स्थित अपने मायके में रह रही थीं। गुरसेवक और गुरप्रीत का 7 वर्षीय बेटा अंगदवीर अपनी दादी के पास पटियाला में रहकर पढ़ाई करता था, जो 5 दिन पहले ही दादी के साथ अपनी माँ के पास गांव आया था। 

मेरठ के हस्तिनापुर का भद्रकाली जंगल
पुलिस जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत का बिजनौर के नजीबाबाद में मायके में रहने के दौरान पड़ोस में रहने वाले अर्पित शर्मा से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आरोपी अर्पित शर्मा एचडीएफसी बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। पति के विदेश में रहने के कारण अर्पित का गुरप्रीत के घर लगातार आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके चलते गुरप्रीत ने अपने पति गुरसेवक से तलाक भी मांगा था, लेकिन पति ने तलाक देने से साफ इनकार कर दिया था। तलाक न मिलने के कारण अर्पित बेहद नाराज चल रहा था और उसे लगता था कि बच्चा और पति उनकी शादी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हैं। 16 जून मंगलवार को जब अर्पित को पता चला कि मासूम अंगदवीर अपनी मां के पास आया हुआ है, तो उसने खौफनाक साजिश रची। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अर्पित अपनी कार से वहां पहुंचा और अंगदवीर को बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में उसने मासूम का गला घोंट दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को मेरठ के हस्तिनापुर के भद्रकाली जंगल में फेंक कर फरार हो गया।
 
एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन
मासूम अंगदवीर की दादी ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की और बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मेरठ  और बिजनौर  पुलिस की संयुक्त टीमों ने जब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक संदिग्ध युवक कार में बच्चे को बैठाकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दिया। कार के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बैंक क्लर्क अर्पित शर्मा को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा और टालमटोल जवाब देता रहा। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी उगल दी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी अर्पित शर्मा की निशानदेही पर पुलिस टीम ने एनडीआरएफ की मदद से भद्रकाली के घने जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया और बुधवार दोपहर को बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img