सरहद पर BSF ने मनाया रक्षाबंधन: जैसलमेर अंतरराष्ट्रीय सीमा

img
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व एक अलग ही अंदाज में मनाया। जहां घर-परिवार से दूर पुरुष जवान अपनी बहनों की यादों में खोए थे, वहीं महिला जवानों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर, तिलक लगाकर और मिठाइयां खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को साकार किया। यह दृश्य न केवल दिल को छू लेने वाला था।

हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर, जो जवान अपनी ड्यूटी के कारण घर नहीं जा पाए, उन्होंने अपने साथी महिला जवानों को बहन और भाई मानकर इस त्यौहार को पूरे उल्लास के साथ मनाया। एक महिला जवान ने कहा, "हमारा परिवार घर पर है, लेकिन ये साथी हमारे भाई जैसे हैं। जब भी हमें जरूरत होगी, ये भाई हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।" इस तरह के आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है

देशप्रेम, भाईचारा और परिवार
राखी बांधते समय महिला और पुरुष दोनों जवानों की आंखें नम थीं। यह पल उनके लिए भावनाओं का संगम था, जिसमें देशप्रेम, भाईचारा और परिवार से दूर रहने का दर्द साफ झलक रहा था। एक जवान ने बताया, "घर में भाई-बहन के साथ त्यौहार मनाना एक अलग बात है, लेकिन सरहद पर, जहां हम देश की रक्षा कर रहे हैं, यहां एक-दूसरे को राखी बांधना एक और गहरा रिश्ता बनाता है।"

रसमलाई, जलेबी, बेसन के लड्डू
इस खास मौके के लिए मुख्यालय में विशेष इंतजाम किए गए थे। जवानों को रसमलाई, जलेबी, बेसन के लड्डू, राखियाँ और चंदन जैसी चीजें मिलीं। इन मिठाइयों ने त्यौहार की मिठास को और बढ़ा दिया, और सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ बांटीं। यह दर्शाता है कि BSF अपने जवानों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

(राखियाँ) भाई-बहन का प्यार, विश्वास और सुरक्षा
रक्षाबंधन का यह पर्व सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के वादे का प्रतीक है। सरहद पर इस त्यौहार को मनाकर जवानों ने यह संदेश दिया कि वे न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सम्मान देते हैं। यह आयोजन देश के नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है।



About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img