सीवर सफाई में जहरीली गैस से सफाईकर्मि की मौत, दिल्ली

img
सीवर की सफाई
अशोक विहार दिल्ली इलाके में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में 4 सफाई कर्मचारी आ गए एक सफाई कर्मचारी अरविंद (40 साल) की मौत हो गई है जबकि 3 कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आकर बीमार हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अशोक विहार फेज-II
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को रात 11.36 बजे हरिहर अपार्टमेंट, अशोक विहार फेज-II के पास सीवर सफाई के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया कि चार व्यक्ति सीवर के अंदर गिर गए। मौके पर पहुंचकर चारों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अरविंद (40 वर्ष, निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य- सोनू, नारायण (दोनों निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) और नरेश (निवासी बिहार) - को बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया।

कंस्ट्रक्शन कंपनी मैनेजर
कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अशोक विहार इलाके में पिछले कई दिनों से बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी का सीवर सफाई का काम चल रहा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img