हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज - सुपरस्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी

img
हैदराबाद साइबर क्राइम
सुपरस्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने हाल ही में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चिरंजीवी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ वेबसाइट्स उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके फेक और एडिट किए हुए वीडियो बना रही हैं। इन वीडियो में उन्हें महिलाओं के साथ गलत तरीकों से दिखाया गया है, जबकि यह पूरी तरह नकली और झूठा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
चिरंजीवी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किया जा रहा है।उन्होंने पुलिस को उन वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी है, जो उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके फेक वीडियो ऑनलाइन डाल रहे हैं। मामला आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए, भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 294, 296 और 336(4), तथा 1986 के महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। चिरंजीवी ने अदालत से अस्थायी रोक भी हासिल की है, जिससे उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

प्रतिष्ठा को नुकसान
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह काम गैरकानूनी और गलत है और इसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। चेहरे और पहचान को अश्लील वीडियो में जोड़ा जा रहा है। अभिनेता ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की तुरंत तकनीकी जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट से सभी ऐसे फेक वीडियो को तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत सजा दी जाए। उनका कहना है कि इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ऐसे वीडियो उनके लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक नुकसान का कारण बन रहे हैं। चिरंजीवी ने अपनी प्रतिष्ठा और समाज में योगदान का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजसेवी भी हैं।

सुरक्षा का अधिकार
अपनी शिकायत में अभिनेता ने कहा कि इन फेक वीडियो के कारण उनके लंबे समय से बनाए गए सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।  ये वीडियो उनके खिलाफ झूठी और अश्लील छवि फैलाने का काम कर रहे हैं, यह केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, बल्कि उनके पूरे करियर और सामाजिक योगदान को भी प्रभावित कर रहा है। जिससे जनता की नजर में उनकी छवि बिगड़ रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और आपदा राहत जैसे कई क्षेत्र में हमेशा काम किया है। उनके फिल्मों में हमेशा ईमानदारी, सहानुभूति और संघर्ष जैसे मूल्य दिखाई दिए हैं।  चिरंजीवी ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि यह काम उनकी निजता, गरिमा और सम्मान का उल्लंघन है। यह भारतीय संविधान की धारा 21 के तहत उनकी सुरक्षा का अधिकार है। साथ ही, यह आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के कई अपराधों के अंतर्गत भी आता है। जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत सजा दी जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई अलग घटना नहीं है, बल्कि कुछ वेबसाइटों द्वारा मिलकर किया गया संगठित प्रयास है।

About Us

न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट पर आपको देश और दुनिया की ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। न्यूज़ ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी भाषा में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है, जहां आप लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, धर्म, और राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

Follow us

Tags Clouds

img